कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
14-Feb-2021 11:40 AM
PURNIA : जिले की चार सीडीपीओ को अपनी काम में शिथिलता बरतने के आरोप में शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. आईसीडीएस के साथ-साथ यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित सी मैम योजना की समीक्षा के बाद पूर्णिया के डीएम ने शो कॉज नोटिस जारी किया है. चार सीडीपीओ के साथ साथ दो महिला पर्यवेक्षिकाओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.
आपको बात दें कि डीएम राहुल कुमार ने जलालगढ़, धमदाहा, केनगर और डगरुआ सीडीपीओ से शो कॉज की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने कम निरीक्षण करने के लिए केनगर सीडीपीओ के साथ-साथ धमदाहा और केनगर की एक-एल महिला पर्यवेक्षिका से भी स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके अलावा डीएम ने आमसभा का आयोजन कर खाली स्थानों पर सेविकाओं और सहायिकाओं को बहाल करने का भी निर्देश जारी किया है.
आपको बता दें कि समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई थी जिसमें उन्होंने आइसीडीएस द्वारा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही होने वाली कमियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया.