ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / 33 हजार वोल्ट के बिजली तार पर झूलता रहा विक्षिप्त युवक, काफी मशक्कत...

33 हजार वोल्ट के बिजली तार पर झूलता रहा विक्षिप्त युवक, काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया

09-Sep-2022 02:46 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ तारों पर घंटो एक विक्षिप्त युवक झूलता रहा। घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बिजली विभाग और प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा। इस दौरान घंटों बिजली बाधित रही और लोग हैरान और परेशान रहे। जब विक्षिप्त युवक को 33 हजार वोल्ट के बिजली तार से नीचे उतारा गया तब लोगों ने राहत की सांस ली। 


सुपौल में एक विक्षिप्त युवक हाई वोल्टेज 33हजार वोल्ट के बिजली के खंभे पर चढ़ बिजली के तारों पर घंटो झूला और जमकर नौटंकी किया।इस हाई वोल्टेज नौटंकी ड्रामा से बीती देर शाम 7 बजे से 11बजे रात तक इलाके में घंटो बिजली गुल रही। मामला सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरही इलाके की है जहां एक 20 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक ने पहले हाई वोल्टेज 33 हजार बिजली के खंभे पर चढ़ गया। 


ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को युवक की बिजली खंबे पर चढ़ने की सूचना दिया गया।बिजली विभाग बिजली को ब्रेक कर कई बिजली मिस्त्री मौके पर पहुंच युवक को उतारने की कोशिश किया।जैसे ही बिजली कर्मी बिजली खंभा पर रस्सी लेकर चढ़ा युवक तार पर झूलने लगा और बिजली के एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच तार पर झूलते हुए स्टंट दिखाने लगा।


बिजली कर्मी और विक्षिप्त युवक का रात के रोशनी में झूलते हुए सर्कस का नजारा लगा रहा था।स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।प्रशासन,बिजली कर्मी,सहित स्थानीय लोग विक्षिप्त युवक को प्रलोभन देकर नीचे उतरने का आग्रह करता रहा मगर युवक सभी को नजर अंदाज कर तार पर कभी झूलता तो कभी सो जाता।


बिजली विभाग कर्मी और दर्जनों स्थानीय लोग नीचे सड़क पर त्रिपाल पकड़े हुए नजर आए ताकि गिरने की स्थिति में बच सके। थक हार कर बिजली कर्मी रस्सी के सहारे तार पर पहुंचा तो विक्षित युवक पानी लगे धान के खेत में छलांग लगा दिया।पानी भरे खेत में गिरने से युवक की जान बच गई वही रतनपुरा थाना की पुलिस ने युवक को थाना ले गया। वहीं युवक की बिजली खंभे पर चढ़ने की खबर से रात में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जब विक्षिप्त युवक तार से नीचे उतरा तब लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।