ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / 15 लाख का इनामी नक्सली अरेस्ट, 30 पुलिस वालों की हत्या के आरोप...

15 लाख का इनामी नक्सली अरेस्ट, 30 पुलिस वालों की हत्या के आरोप में कई सालों से था फरार

20-Aug-2021 10:07 AM

DESK : पुलिस और CRPF जवानों ने 30 पुलिसकर्मियों की हत्या के खूंखार नक्सली को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. उसपर अलग-अलग थानों में 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. यह 15 लाख रुपए का इनामी अपराधी है. 


बताया जा रहा है कि तीस पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल खूंखार नक्सली रमेश गंझू उर्फ आजाद को झारखंड की चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में बरवाडीह जंगल में कार्रवाई कर पुलिस और CRPF की 198वीं बटालियन ने खूंखार माओवादी रमेश गंझू उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस महानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर पर झारखंड एवं बिहार में 45 से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर राज्य पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से डेढ़ लाख रुपये नकदी भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने 30 से अधिक पुलिस कर्मियों तथा अनेक ग्रामीणों की हत्या की है.


साल वर्ष 2013 में आजाद के नेतृत्व में लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमुवा टीकर गांव के कटिया जंगल में घात लगाकर नक्सलियों ने 14 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और सभी हथियार लूट लिए थे. इस घटना में कई ग्रामीण भी मारे गए थे.


इसी नक्सली ने वर्ष 2014 में पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छोटकी कौड़ियां गांव में प्रतिद्वंद्वी नक्सली गिरोह टीपीसी के उग्रवादियों के 16 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी औऱ इनके हथियार छीन लिए थे. इसी प्रकार वर्ष 2018 में बिहार के गया जिले के आमस थाना के रेंगनिया गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक चौकीदार राजेश्वर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


वर्ष 2013 में बिहार के औरंगाबाद पुलिस कैम्प में तीन स्कार्पियो गाड़ी में सवार नक्सलियों ने गाड़ी को कैम्प में घुसा दिया था और गोलीबारी की थी. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. घटना में नक्सलियों ने पुलिस की अनेक राइफलें लूट ली थीं.