ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 3 माह के बच्चे के साथ ससुराल पहुंची महिला, दरवाजे में ताला लगा...

3 माह के बच्चे के साथ ससुराल पहुंची महिला, दरवाजे में ताला लगा पति और ससुरालवाले हो गये फरार

14-Aug-2022 07:36 PM

KATIHAR: पति से हक और न्याय की आस में फारबिसगंज की आरती कटिहार स्थित अपने ससुराल पहुंची लेकिन दरवाजे पर ताला जड़ा होने के कारण वह दरवाजे पर ही बैठ गयी और पति और ससुरालवालों का इंतजार करने लगी। महिला के गोद में उसका तीन माह का बच्चा भी था। पीड़िता के साथ उसकी मां भी पहुंची थी। पीड़िता को देख आस-पास के लोग उमड़ पड़े। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो उसे सुनकर लोग भी हैरान रह गये अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। 


न्याय की गुहार लगा रही आरती ने बताया कि उसकी शादी 26 मई 2021 में कोरोनाकाल के दौरान हुई थी। कटिहार के रहने वाले किशन अग्रवाल से शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति प्रताड़ित करने लगा। वक्त बीतने के साथ ही आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस उम्मीद से की आगे सबकुछ ठीक हो जाएगा। जो भी कड़वे रिश्ते है उसमें मिठास आएगी लेकिन उसने जैसा सोचा वैसा हुआ नहीं।


 रिश्ते में कड़वाहट बनी रही। आरती को उसके पति ने कुछ महीने पहले ही उसके मायके फरबिसगंज छोड़ा दिया लेकिन जब आरती का पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद फारबिसगंज से कटिहार के बनिया टोला स्थित अपने ससुराल पहुंच गयी लेकिन उसके आने की सूचना मिलते ही पति और ससुरालवाले घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गये। 


इधर जब मोहल्ले वालों को पता चला तो सबों ने उसे कानूनी तरीके से हक लेने की सलाह दी। बीते 36 घंटे से आरती अपने पति से मिलने की आस में तीन महीने के बच्चे के साथ ससुराल के दरवाजे पर ही बैठी है और अब न्याय की गुहार लगा रह है। आरती ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। 


अपने बेटे को वह पूरा हक दिलाकर रहेगी। पीड़िता का कहना था कि 26 मई 2021 को श्याम मंदिर में शादी हुई थी। अभी तीन महीने का बच्चा है उसे लेकर वह अपने ससुराल आई है लेकिन यहां दरवाजे में ताला लटका हुआ है। घर के सारे लोग मौके से फरार हो गये है। पति और ससुरालवाले भी गायब हैं।


 पति को लगातार कॉल कर रहे है लेकिन वे फोन तक रिसिव नहीं कर रहे हैं। पति और ससुरालवालों के इंतजार में वह कल से बैठी है। आरती का कहना है कि उसे धन दौलत नहीं चाहिए। बेटे को बस पिता का नाम और मुझे पति का सहारा मिल जाए बस यही मेरी मांग है।