Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
02-Jun-2020 08:45 AM
KAIMUR : कैमूर पुलिस ने 16 मई को सीएसपी संचालक से हुए 3 लाख 30 हजार के लूट के मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी मामले को लेकर कैमूर एसपी प्रेसवार्ता कर रहे थे. तभी एक आरोपी ने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गएं.
आरोपी जसीमुद्दीन ने कहा कि पहली बार 20 लाख से कम की लूट किया हूं. हम 3 लाख लूटकर शर्मिंदा हैं. इतने कम रुपये का पता होता तो हम इस लूट को अंजाम ही नहीं देते. इतने रुपये तो तुरंत से ही खत्म हो जाते हैं. पुलिस के सामने लूटेरा गर्व से अपनी हैसियत बता रहा था.
आरोपी ने कहा कि मोहनियां से हमें यह कहकर बुलाया गया था कि बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देना है. 20 से 22 लाख की लूट करनी है. जिसके बाद हम तैयार हुए थे, पर क्या पता था कि यहां 3 लाख ही रुपये होगें. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब पैसे का मिलान किया तो बड़ी ग्लानि हुई कि हमने 3 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है. पहली बार हमने धोखे में रहकर इतनी छोटी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं उसने कहा कि 3 से 4 लाख तो कोर्ट और बेल में ही खर्च हो जाते हैं.
बता दें कि 16 मई को मोहनियां के मामदेव में एक सीएसपी संचालक से 3.30 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी. जिसके बाद एसपी दिलनवाज अहमद ने एक जांच टीम का गठन किया था. जांच में पता चला कि सीएसपी जिस मकान में चल रहा था उसी मकान मालिक के लड़के ने लूट की घटना में लाइनर का काम किया था और दोस्तों से लूट करवाया था. जिसके बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को लूट की 2.50 लाख रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है.