ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

किसान मेला में आर्केस्ट्रा का हुआ आयोजन, फिल्मी गीतों की धुन पर देर रात तक चलता रहा कार्यक्रम

08-Feb-2021 12:27 PM

By RAMESH SHANKAR


SAMASTIPUR: पूसा के राजेन्द्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया है। किसान मेला में बिहार समेत दूसरे प्रदेश के किसान भी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर बीती रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के अलावे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र और कर्मचारी भी शामिल हुए। मुख्य समारोह के मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम पहले से सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर तय था लेकिन जिस तरह फिल्मी गीतों की धुन पर देर रात तक यह कार्यक्रम चलता रहा यह विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। 



राजेन्द्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के उद्घाटन समारोह के मौके पर कुलपति ने बताया कि किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किए गए फसलों के नए प्रभेद, बीज, कीटनाशक, आधुनिक तरीके से खेती और कृषि यंत्रों के साथ-साथ नई कृषि तकनीक की जानकारी देना इस मेले का मुख्य उद्धेश्य है। किसान मेला में 150 स्टॉल लगाए गए है। वही बाहर से आने वाले किसानों के रहने की व्यवस्था की गई है लेकिन जिस तरह से आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी।