ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 29 जून को ललन सिंह के गढ़ में गरजेंगे शाह, लखीसराय में तैयारियां...

29 जून को ललन सिंह के गढ़ में गरजेंगे शाह, लखीसराय में तैयारियां हुईं तेज, JDU तैयार कर रही खास दवाई

27-Jun-2023 08:46 AM

By First Bihar

PATNA: पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 29 जून को शाह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ कहे जाने वाले लखीसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। जेडीयू ने कहा है कि शाह को जहां आना और जाना है जाएं लेकिन उसका कोई असर होने वाला नहीं है।


दरअसल, पिछले दिनों पटना में विपक्षी दलों की हुई बड़ी बैठक के तुरंत बाद अमित शाह का बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में अमित शाह आमसभा को संबोधित करेंगे। शाह के आगमन को लेकर पूरे शहर को भगवा रंग से रंग दिया गया है और बीजेपी के तमाम बड़े नेता लखीसराय पहुंचने लगे हैं। बीजेपी के नेता तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।


उधर, अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। अमित शाह के दौरे पर तंज करते हुए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं, बिहार घूमने आ रहे हैं और उनके बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा है कि अमित शाह लखीसराय आएं, बड़हिया आएं या मुंगेर आएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में दवा तैयार किया जा रहा है, एक-एक खुराक दवा पड़ेगा और बीजेपी 2024 में गायब हो जाएगी।