BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
25-Jan-2024 09:04 AM
By First Bihar
PATNA : पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। फ्रेजर रोड के डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक यातायात बंद रहेगा। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। इसके अलावा कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक (बुद्ध मार्ग) पूरब की ओर लाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेंगे।
भोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग से बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक ही आ सकेंगे। जेपी गंगा पथ से एएन सिन्हा व गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में केवल पासधारक वाहनों को ही आने की अनुमति रहेगी। फ्रेजर रोड (मजहरुलहक पथ) में पटना जंक्शन-डाकबंगला चौराहा (कवि गुरु रवींद्र चौक) से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का पश्चिमी फ्लैंक केवल राज्यपाल, सीएम, उप मुख्यमंत्री के कारकेड व इनके परिवार के वाहनों और रंगीन कार्डधारी अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा।
निजी वाहनों के लिए फ्रेजर रोड मजहरुलहक पथ में पटना जंक्शन-डाकबंगला चौराहा (कवि गुरु रवींद्र चौक) तक वहां से पूरब की ओर भट्टाचार्य चौक पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे। यदि कोई वाहन एग्जीबिशन रोड (ब्रज किशोर पथ) आ जाता है, तो उसे बिग बाजार के सामने कटिंग से दोबारा वापस भट्टाचार्या मोड़ की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा।
देशरत्न मार्ग से डाकबंगला चौराहा (कवि गुरु रवींद्र चौक) और फ्रेजर रोड (मजहरुलहक पथ ) में डाकबंगला चौराहा (कवि गुरु रवींद्र चौक) से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) व चिल्ड्रेन पार्क (शहीद पीर अली पार्क) होते हुए कारगिल चौक मार्ग पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक किसी प्रकार के वाहन की पार्किंग नहीं की जा सकेगी।
उधर, चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर व नीचे से मालवाहक वाहन उत्तर गोरिया टोली की ओर नहीं आ सकेंगे। मीठापुर आरओबी गोलंबर से मालवाहक वाहन उत्तर की ओर बुद्ध मार्ग नहीं आ सकेंगे। आर ब्लाॅक गोलंबर से मालवाहक वाहन उत्तर की ओर यानी आयकर गोलंबर तक नहीं आ सकेंगे। बेली रोड (जवाहर लाल नेहरू पथ) में डुमरा चौकी से भट्टाचार्य चौराहा तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस लाइन तिराहे से कोई भी व्यावसायिक वाहन पूरब गांधी मैदान की ओर और दक्षिण की तरफ बुद्ध मार्ग नहीं आयेंगे. वहीं से पश्चिम वापस चले जायेंगे।
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो-इ-रिक्शा पटना जंक्शन-डाकगबंगला चौराहा (कवि गुरु रवींद्र चौक) होते हुए वहां से दाहिने मुड़ कर न्यू डाकबंगला रोड भट्टाचार्य चौक होते हुए बायें से मुड़कर एग्जीबिशन रोड ( ब्रज किशोर पथ) में बिग बाजार से दक्षिण कटिंग तक आयेंगे और वहां से वापस भट्टाचार्य चौराहा-भट्टाचार्य मोड़ सीडीए बिल्डिंग-गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जायेंगे ।इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बस सेवा/सिटी राइड सर्विस की बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा से नाला रोड, पीरमुहानी, सीडीए गोलंबर, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जायेगा और इसी मार्ग से वापस होगा।