Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
22-Feb-2024 01:08 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए शिक्षक सक्षमता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पहले फेज की परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बिहार के करीब पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए सक्षमता परीक्षा देनी होगी।
शिक्षा विभाग के तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि- शिक्षा विभाग में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने हेतु सक्षमता परीक्षा का प्रथम चक्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रथम चक्र की परीक्षा दिनांक-26.02.2024 से प्रारम्भ होगी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि इस सक्षमता परीक्षा में नियोजित शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर आवेदन दिया है।
शिक्षा विभाग के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है कि- कुल 02.27 लाख आवेदन अब तक आ चुके हैं, जो कि कुल नियोजित शिक्षकों की संख्या का लगभग 70 प्रतिशत है। जिन नियोजित शिक्षकों ने अभी तक आवेदन नहीं भरा है, उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है कि प्रथम चक्र में ही आवेदन भरने का कष्ट करें। प्रथम चक्र में आवेदन भरने की अंतिम तिथि आज दिनांक-22.02.2024 को रात्रि 12.00 बजे तक है।
आनंद किशोर ने बताया कि फॉर्म में सबसे पहले किस क्लास के शिक्षक हैं और किस प्रकार की उनकी नियोजन इकाई है वह भरना अनिवार्य है। किस विषय के शिक्षक हैं यह आवेदन में भरना होगा। इसके अलावा क्वालिफिकेशन के साथ बीएड एवं डीएलएड का विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि सभी नियोजित शिक्षकों की पहले भी परीक्षा ली गई थी. उसमें जो उत्तीर्ण हुए थे या अनुत्तीर्ण हुए थे उसका विवरण भी देना अनिवार्य है।