Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
23-May-2024 09:24 PM
By First Bihar
PATNA: हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार में जाने के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने मिलकर हवा में केक काटा। तेजस्वी यादव के 200 सभा पूरे होने पर केक काटा गया। हेलिकॉप्टर में मछली खाने के बाद केक काटने पर नेताओं की बयानबाजी तेज हो गयी है।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व गया लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने हेलिकॉप्टर में केक काटे जाने पर तंज कसा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि "नौकरी के लिए तो ग़रीबों की जमीन लिखवा ली। हेलिकॉप्टर में केक खरीद कर लाया गया था कि वह भी किसी से रिश्वत में ही मंगाया गया था?
200 चुनावी रैली पूरे होने की खुशी में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने मिलकर हेलिकॉप्टर में केट काटा। तेजस्वी और मुकेश सहनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें दोनों हेलिकॉप्टर में केक काटते नजर आए। 200 रैली हो जाने की खुशी में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को सरप्राइज दिया और हेलिकॉप्टर में केक कटवाया। केक मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया। उन्होंने कहा ये केक 200 सभा पूरे होने पर वो काट रहे हैं ताकि विरोधियों को मिर्ची लगे।