ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

20 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारी टिशा, 'बेवफा सनम' फिल्म के एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी का निधन

20 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारी टिशा, 'बेवफा सनम' फिल्म के एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी का निधन

19-Jul-2024 03:08 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड के एक्टर और टी-सीरीज कंपनी के मालिक कृष्ण कुमार की बिटिया टिशा का निधन हो गया है। 20 साल की उम्र में कैंसर से उसकी मौत हो गयी है। बेटी की मौत से कृष्ण कुमार काफी सदमें में हैं। पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दो महीने बाद टिशा अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली थीं।


बताया जाता है कि कैंसर से जुझ रही 20 वर्षीय टिशा को इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था लेकिन जर्मनी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में टिशा ने 18 जुलाई को अंतिम सांसें ली। बता दें कि कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म प्रोड्यूसर गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। 


कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में हिन्दी  फिल्मों में एक्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने केवल 5 फिल्मों में ही काम किया है। 1995 में बनी फिल्म बेवफा सनम से इन्हें पहचान मिली। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इस सफलता के बाद उन्होंने कसम तेरी कसम, आजा मेरी जान और शबनम जैसी फिल्मों में काम किया। टिशा कृष्ण कुमार ने तान्या सिंह की बेटी थी। बेटी के निधन से दोनों काफी सदमें में है।