मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Feb-2023 09:38 PM
By First Bihar
ARRAH: राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली तक जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव अब आरा जंक्शन पर होगा। 20 साल बाद यह ट्रेन 3 फरवरी को आरा में रुकेगी। बता दें कि दिल्ली के लिए यह अच्छी ट्रेन मानी जाती है। इसे आम जनता की राजधानी भी लोग कहते है।
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के आरा जंक्शन पर ठहराव नहीं था। इसके ठहराव के लिए लोग बार-बार आवाज उठाते थे। लेकिन उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। लेकिन इस बार आरा वासियों की मांग पर रेल मंत्रालय की नजर गयी और 6 महीने के लिए प्रायोगित तौर पर इसका स्टॉपेज आरा जंक्शन पर देने का फैसला लिया गया।
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। अब इस ट्रेन के ठहराव की हरी झंडी मिल चुकी है। रेल मंत्रालय के इस आदेश के बाद लोग काफी खुश है। लोगों का कहना है कि आरा जंक्शन सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है लेकिन यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। इसे लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय तक पत्र लिखा था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब रेल मंत्रालय ने ठहराव के आदेश दे दिये हैं। यह आरा वासियों के लिए बेहद खुशी की बात है।