ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / अलर्ट रहिए.. अभी गई नहीं है ठंड, 20 फरवरी से खराब होगा मौसम

अलर्ट रहिए.. अभी गई नहीं है ठंड, 20 फरवरी से खराब होगा मौसम

17-Feb-2020 07:13 AM

PATNA : बीते कुछ दिनों से राजधानी पटना और बिहार के बाकी हिस्से के लोग जाती हुई ठंड का एहसास कर रहे हैं। तापमान में हुई वृद्धि के कारण लोगों को ठंड कम लग रही है लेकिन आपको बता दें कि एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बिहार में 19 फरवरी के बाद एक बार फिर से पारा नीचे गिरेगा। 


मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक बिहार में 20 से 24 फरवरी के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम में आए इस बदलाव के कारण पारा एक बार फिर से नीचे जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के इलाके में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश झारखंड मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।


वेस्टइंडीज के कारण 18 से 22 फरवरी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली इस बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और तापमान में गिरावट महसूस की जा सकेगी। फिलहाल 19 फरवरी तक पटना और इसके आसपास के इलाके में मौसम साफ बना रहेगा।