PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
29-Apr-2024 07:34 AM
By First Bihar
BEGUSARI : 20 दिनों के अंदर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली मधुबनी में होगी। जहां झंझारपुर से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए वह वोट मांगेंगे। वहीं दूसरी रैली बेगूसराय में होगी। इस सीट से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में दोनों ही जगह से शाह लालू परिवार और कांग्रेस पर हमलावर नजर आएंगे।
दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह आज बेगूसराय के जीडी कॉलेज में चुनावी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जीडी कॉलेज के कैंपस में ही हेलीपैड बनाया गया है।अमित शाह के बेगूसराय आगमन को लेकर बेगूसराय एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा नेता ने बताया कि अमित शाह का हेलीकॉप्टर दिन के 1:30 बजे जीडी कॉलेज के मैदान में उतरेगा। इसके बाद वहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, इससे पहले मधुबनी में नरहिया के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आज सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा होगी। वे यहां झंझारपुर से जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। वे यहां हेलीकॉपटर से पहुंचेंगे। सुरक्षा को लेकर कई घेरे बनाए गए हैं।
अमित शाह सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए जनसभा स्थल तक जाएंगे। वह सुबह 11.45 बजे झंझारपुर में स्थित लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान लौकहा में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह दोपहर 1.45 बजे के करीब बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 2.50 बजे बेगूसराय से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 3.20 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले शाह ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरारू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला था और केंद्र सरकार की तारीफ की थी। गुरारू में शाह ने दावा किया था कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।