ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / इमरजेंसी वार्ड से दो मरीज PMCH के MLA वार्ड में शिफ्ट : यूनिट...

इमरजेंसी वार्ड से दो मरीज PMCH के MLA वार्ड में शिफ्ट : यूनिट इंचार्ज ने उठाये सवाल तो सुपरिटेंडेंट ने दिया जवाब : कहा- मैं यहां का मालिक हूं, किसी से पूछने की जरूरत नहीं

23-Apr-2024 08:47 PM

By First Bihar

PATNA : इमरजेंसी वार्ड के दो मरीजों को एमएलए वार्ड में शिफ्ट किये जाने का मामला बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में सामने आया है। पीएमसीएच के सर्जरी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरफराज आलम ने इसे लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने सिस्टर इंचार्ज को पत्र लिखकर इसपर जवाब मांगा है।


डॉ. सरफराज ने सिस्टर इंचार्ज से पूछा है कि बिना मेरी अनुमति के कैसे इमरजेंसी के मरीज को एमएलए वार्ड में एडमिट कराया गया। जिसका जवाब देते हुए सिस्टर इंचार्ज नीतू कुमारी ने बताया कि सोमवार को वह छुट्टी पर थी। उनकी जगह कोई और ड्यूटी पर था। नीतू कुमारी ने बताया कि सुपरिटेंडेट डॉ.आईएस ठाकुर के निर्देश पर इमरजेंसी से लाए गये दो मरीज अरुण और शुभम सौरव को एमएलए वार्ड में एडमिट कराया गया था। 


जबकि नियम यह है कि विधायक की अनुशंसा पर ही किसी भी मरीज को एमएलए वार्ड में भर्ती कराया जा सकता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। नियम और कानून को ताक पर रखकर जनरल मरीज को विधायक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट से जब इस संबंध में बात की गयी तब उन्होंने कहा कि वह खुद यहां के मालिक हैं। ऐसे मामलों में उन्हें किसी और से पूछने की जरूरत नहीं है। 


सुपरिटेंडेंट डॉ. आईएस ठाकुर ने बताया कि सर्जरी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरफराज आलम इसे लेकर जो सवाल उठा रहे हैं, वह खुद तो काम नहीं करते हैं और बेवजह तर्क देते रहते हैं। किसे कहां और किस वार्ड में शिफ्ट करना है, यह हमारा काम है। बिना मतलब वह मामले को तूल दे रहे हैं। वहीं, पीएमसीएच में इस मामले के सामने आने के बाद अब कई तरह के सवाल  उठने लगे हैं।