मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 10:06 PM
By mritunjay
ARWAL: लोगों से पैसे की ठगी करने वाले दो साइबर क्रिमिनल को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवाकर पैसे की ठगी किया करते थे। साईबर पुलिस उपाधीक्षक मुशीर आलम ने इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि सलेमपुर गांव निवासी राजेश कुमार सिह ने 9 सितंबर को किंजर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उनका मोबाईल कही खो गया। मोबाइल गायब होने के बाद बैंक खाते से 60 हजार रूपये की निकासी की गयी थी। जांच के क्रम में पता चला कि ग्रो फास्ट एजेंसी नामक कंपनी के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा अकाउंट में पैसा गया है।
जब खाताधारक को थाने पर बुलाया गया और पूछताछ की गयी तब पूछताछ के दौरान बड़े गोरखधंधे का पता चला। जिसमें इस कम्पनी के संचालक अर्पणा मिस्त्री के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कम्पनी के नाम पर करेंट अकॉउंट खोला गया और साईबर ठगी की जाने लगी। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार साइबर अपराधी ग्रो फर्स्ट एजेंसी के प्रोपराइटर अर्पणा मिस्त्री और शिव शक्ति एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुभ्रनील मंडल दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही के आधार पर अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जांच टीम में साइबर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी और सदर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सेराज आलम शामिल थे।