Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 04:15 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल छठी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपने 35 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का बाप है. नाबालिग लड़की के घरवालों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है.
मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां संस-थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिक युवती को शादी के नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने थाने में आवेदन देकर भगवानपुर पंचायत के चोटाही गांव वार्ड नंबर 14 निवासी कोदई राय के 35 साल के बेटे भोला राय पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी के नियत से भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है.
लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा की छात्रा है. 2 दिन पहले गांव के शरेह में बेटी घास काटने के लिए गई थी. तभी गांव के ही भोला राय जबरन बाइक पर बिठा कर उसे अपने साथ ले गया. भोला राय पूर्व में भी गांव की कई लड़कियों के साथ शादी कर चुका है. भोला अपने पत्नी और बेटे-बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया है. उसकी पत्नी और बच्चे मायके में रहते हैं.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.