छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
24-Jun-2021 08:02 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम में पैसा जमा करने वाली कंपनी पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये गबन का खुलासा किया है। इस मामले मे एटीएम कैश मैनेजमेंट की बेगूसराय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा समस्तीपुर नगर थाना में कुछ दिन पहले ही मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद नगर पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3.37 लाख कैश, सोने की चेन, अंगूठी, सोने की कंगन, 11 ATM कार्ड, 9 बैंको का चेक बुक और 2 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले का उद्भेदन होने के बाद मास्टरमाइंड फरार हो गया था। जिसकी हैदराबाद एयरपोर्ट पर होने की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया। उसी की निशानदेही के आधार पर दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई।
सदर डीएसपी ने बताया कि आउटसाेर्सिंग कम्पनी द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों के ATM में कैश जमा कराया जाता था। इस दौरान कर्मचारियों को एटीएम में कैश जमा करने के लिए 15 लाख रुपए मिलते थे। कर्मचारी एटीएम में सिर्फ 5 लाख रुपए ही डालते थे और बचे 10 लाख रुपए अपने पास रख लेते थे। और इसी रकम को वे सूद पर लगाते थे। इन कर्मचारियों द्वारा यह गोरखधंधा करीब 6 महीने से चल रहा था। आउटसोर्सिंग कंपनी की 6 महीने की ऑडिट में मामला उजागर हुआ। हालांकि इस मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी। इस बात की जानकारी डीएसपी प्रीतिश कुमार ने दी। आखिर इतने बड़े पैमाने पर किस तरह से गबन किया गया। इसमें कंपनी और बैंक के वरीय अधिकारियों की भी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।