BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर
06-Aug-2021 03:49 PM
DESK: कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब प्यार का बुखार सिर चढ़ता है तब वह ना उम्र देखता है और ना ही जाति बंधन। प्यार किसी को कही भी और कभी भी हो सकता है। जिसके बाद प्यार के चक्कर में प्रेमी हर हाल में बस एक दूसरे को पाना चाहते है। लेकिन जब कोई पहले से शादीशुदा और बाल बच्चों वाला हो तब प्यार की राह मुश्किल हो जाती है। हरियाणा के पलवल जिले में प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 19 साल की युवती को 67 साल का बुजुर्ग अपना दिल दे बैठा और फिर दोनों ने निकाह भी कर ली।
हालांकि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं यह जानते हुए भी दोनों ने यह कदम उठाया। बुजुर्ग सात बच्चों का बाप हैं जिसके सातों बच्चों की भी शादी हो चुकी है। बुजुर्ग की पत्नी की मौत चार साल पहले हो चुकी थी। दोनों की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
19 साल युवती के साथ 67 साल के बुजुर्ग ने शादी तो कर ली लेकिन दोनों को अपने-अपने परिवारों का डर सता रहा है। इसी को लेकर दोनों ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगायी है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि 67 वर्षीय बुजुर्ग हथीन के हुंचपुरी गांव के रहने वाला है।
जिसने नूंह जिले के रहने वाली 19 साल की लड़की के साथ शादी कर ली है। दोनों को अपने-अपने परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगायी है।
हाईकोर्ट की तरफ से यह आदेश प्राप्त हुआ है कि इस मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि किन परिस्थितियों में दोनों ने शादी की। हालांकि की दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
डीएसपी की माने तो लड़की के परिजनों का गांव में भूमि विवाद चल रहा था। प्रेम विवाह करने वाला बुजुर्ग मदद के लिए लड़की के घर पर जाया करता था। तभी इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ जो कब प्यार में तब्दिल हुआ किसी को पता नहीं चला। लेकिन जब दोनों ने शादी कर ली तब यह मामला सामने आया।