ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

18 IPS अधिकारियों का तबादला, नैय्यर हसनैन खां को आईजी प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार

14-Aug-2019 11:21 AM

By 7

PATNA :  इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक कार्यालय से आ रही है जहां राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यालय आईजी नैयर हसनैन खां को आईजी प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि पटना के जोनल आईजी सुनील कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग मिली है। गृह विभाग में विशेष सचिव के तौर पर पदस्थापित पारस नाथ को मगध क्षेत्र का आईजी बनाया गया है। संजय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र के पद पर तैनात किया गया है। भागलपुर के जोनल आईजी विनोद कुमार को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे पी कन्नन को पुलिस उपमहानिरीक्षक के सैन्य पुलिस केंद्रीय मंडल पटना के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस क्षत्रनील सिंह को मुजफ्फरपुर का सैन्य पुलिस उत्तरी अनुमंडल का उप महानिरीक्षक बनाया गया है. जीतेन्द्र मिश्रा को नागरिक सुरक्षा, पटना का उप महानिरीक्षक बनाया गया है. रंजीत कुमार मिश्रा को जमालपुर बिहार सैन्य पुलिस-9 को समादेष्टा बनाया गया है. वहीं, सिमुलतला सिपाही प्रशिक्षण केंद्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हिमांशु शंकर त्रिवेदी को राजगीर पुलिस अकादमी का सहायक बनाया गया है. डॉ डी अमरकेश को पटना ट्रैफिक पुलिस एसपी बनाया गया है. एस प्रेमलथा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का अधीक्षक बनाया गया है. प्राणतोष कुमार दास को आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. रामशंकर राय को डुमरांव पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का समादेष्टा बनाया गया है. अजय कुमार पांडेय को पुलिस अकादमी, राजगीर का सहायक निदेशक बनाया गया है.