ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश का चुनाव अभियान, 16 और 17 अक्टूबर को 8 विधानसभा सीटों पर...

नीतीश का चुनाव अभियान, 16 और 17 अक्टूबर को 8 विधानसभा सीटों पर करेंगे प्रचार

14-Oct-2020 01:17 PM

PATNA : मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष से नीतीश कुमार ने आज से अपने एक्चुअल चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री आगामी 16 और 17 अक्टूबर को भी कई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को 4 विधानसभा सीटों पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे .इमामगंज ओबरा बेलागंज और कुर्था में उनकी जनसभा होगी जबकि 17 अक्टूबर को नवीनगर नोखा करगहर दिनारा में मुख्यमंत्री चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

आज शाम को वर्चुअल रैली

आज शाम 6 बजे नीतीश कुमार वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. बांका के धौरेया,बेलहर और मुंगेर के जमालपुर के लोगों को संबोधित करेंगे. उम्मीदवार वर्चुअल निश्चय संवाद के लिए विभिन्न जगहों पर एलईडी टीवी लगाएंगे और कार्यक्रम स्थल पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. 

16-17 को कई सभा

16 अक्टूबर को सीएम इमामगंज के गांधी मैदान, दाउदनगर के तरार, बेलागंज, कुर्था में अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावे 17 अक्टूबर को नवीनगर, नोखा करगहर, दिनारा में अपनी चुनावी सभा के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे और अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए वोट देने की अपील करेंगे.