मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
17-Sep-2022 03:55 PM
ARWAL: बिहार के अरवल जिले में अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एक मृत बुजुर्ग को कोरोना का टीका लगा दिया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं मृतक के परिजन काफी हैरान हैं। मृतक के बेटे के मोबाइल पर टीका लगाए जाने का मैसेज आने के बाद डीएम से शिकायत की गयी। डीएम ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।
मामला कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां रामाधार महतो की मौत के 16 महीने बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का दूसरा डोज लगा दिया। इसे लेकर मृतक के बेटे के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद वह हतप्रभ रह गया। कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मृतक के बेटे ने डीएम को पत्र लिखा है और मामले की जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि 68 वर्षीय बुजुर्ग रामाधार महतो की मौत 7 अप्रैल 2021 को हुई थी लेकिन करीब डेढ साल बाद 15 सितंबर 2022 को उनके बेटे के मोबाइल पर मैसेज आया कि रामाधार महतो को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी। मृतक को कोरोना की टीका लगाए जाने का मैसेज आते ही उनके बेटे ने डीएम से इसकी शिकायत कर दी।
जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों के बीच इसे लेकर हड़कंप मच गया। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे हैं। डीएम ने कहा कि मामले की जांच होगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।