बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Apr-2024 02:05 PM
By First Bihar
PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज 9 दिनों का समय शेष है। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। ऐसे में इन सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए एनडीए के घटक दलों के तमाम बड़े नेता बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आगामी 16 अप्रैल को गया के साथ ही पूर्णिया में भी सभा करेंगे। सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी गया आएंगे और उसके बाद पूर्णिया पहुंचेंगे। मोदी गया में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के साथ ही पूर्णिया में संतोष कुशवाहा के समर्थन में रैली करेंगे।
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 15 अप्रैल को नवादा में जनसभा करेंगे। वह डॉ. विवेक ठाकुर के समर्थन में प्रचार करेंगे। इससे पहले केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को जमुई में लोजपा कैंडिडेट अरुण भारती के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसमें नवादा के साथ ही जमुई, गया और औरंगाबाद में मतदान होना है। इन चारों सीटों पर फ़िलहाल भाजपा और एनडीए के घटक दलों का कब्जा है। इस बार जमुई में लोजपा (रामविलास), गया में हम और औरंगाबाद तथा नवादा में भाजपा के उम्मीदवार हैं। एनडीए ने इसी क्रम में अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है और राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करेंगे।
उधर, योगी आदित्यनाथ की हिंदूवादी छवि और यूपी में उनके मुख्यमंत्री काल में लिए गए सख्त फैसलों को अब पार्टी अन्य राज्यों में भुनाने की कोशिश में है। योगी की बिहार में काफी लोकप्रियता भी है। ऐसे में पार्टी ने पीएम मोदी के बाद अब योगी को भी नवादा के सियासी समर में चुनाव प्रचार में उतारने के निर्णय लिया है।