Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
13-Feb-2024 02:11 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन पहली पाली की की कार्यवाही के बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब 15 फरवरी को भी सदन की कार्यवाही चलेगी। पहले 15 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की गई थी।
दरअसल, बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू होकर आगामी 1 मार्च तक चलेगा। इस इस बजट सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें होनी थीं लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। बीते 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र के आज दूसरे दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार सरकार का बजट पेश किया।
इससे पहले आज पहली पाली की कार्यवाही खत्म होने के बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में बजट सत्र को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले 15 फऱवरी को छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन अब कार्यमंत्रणा समिति ने 15 फरवरी को सदन की कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है।
पहले विधानसभा की तरफ से जारी शेड्यूल में बताया गया था कि 14 फरवरी को बसंत पंचमी की छुट्टी है। इसके बाद 15, 16, 17, और 18 फरवरी को बैठकें नहीं होंगी लेकिन अब कार्यमंत्रणा समिति ने फैसला लिया है कि 15 फरवरी को सदन का संचालन किया जाएगा।