ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / 15 अगस्त को आतिशी नहीं कैलाश गहलोत फहराएंगे झंडा, LG ने किया...

15 अगस्त को आतिशी नहीं कैलाश गहलोत फहराएंगे झंडा, LG ने किया नॉमिनेट

13-Aug-2024 05:45 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। इनके नाम की मंजूरी एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दी है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी का नाम तय किया था। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर रोक लगा दी। लिहाजा, अब इसके लिए एलजी के तरफ से नए नाम की मंजूरी दी गई है। 


दरअसल, स्टेट लेवल पर होने वाले इस कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस और गृह विभाग की होती है। इसलिए उपराज्यपाल ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को झंडा फहराने की अनुमति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि जेल में बंद सीएम दिल्ली की मंत्री को झंडा फहराने के लिए अधिकृत नहीं कर सकते। इससे पहले जीडीए मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विभाग को निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री की इच्छा के मुताबिक आतिशी के तिरंगा फहराने की व्यवस्था की जाए। 


सामान्य प्रशासन की तरफ से रोक पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 15 अगस्त को हम देश की आजादी का जश्न मनाने और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए तिरंगा झंडा फहराते हैं। 1947 से पहले देश में अंग्रेजों का शासन था और वह अपनी मर्जी से यहां शासन चलाते थे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने के अधिकार से रोका जा रहा है तो लगता है कि दिल्ली में कोई नए वायसराय आ गए हैं। आतिशी ने आगे कहा, LG साहब दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोक रहे हैं। इससे बड़ी तानाशाही और क्या हो सकती है? अब हमें देखना है कि बीजेपी लोकतंत्र के साथ है या तानाशाही के साथ खड़ी है।