नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
10-Dec-2019 07:51 AM
PATNA: राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में आने वाले दिनों में सर्दी अपना सितम बरसाएगी. 13 दिसंबर से बिहार में ठंड बढ़ने वाली है. राज्य के कुछ जिलों में 13 दिसंबर को हल्की बारिश की भी संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और उत्तर मध्य-बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. नेपाल से सटे इलाके पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी के अलावा सीवान, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है.
मौसम विभाग के मुताबिक ईरान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो 13 दिसंबर तक उत्तर-मध्य बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर से गुजरेगा. जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बुंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी.