ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 10 दिन में CM बनेंगे तेजस्वी! मांझी की पार्टी ने कर दी भविष्यवाणी,...

10 दिन में CM बनेंगे तेजस्वी! मांझी की पार्टी ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- लालू करने जा रहे बड़ा खेल.. किसी भी वक्त नीतीश भंग कर सकते हैं विधानसभा

03-Jul-2023 02:38 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद अब बिहार में भी बड़े खेल की संभावना जताई जा रही है। एनडीए के साथ साथ सरकार के विरोध दल लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में बड़ी टूट होने जा रही है। बीजेपी ने तो यहां तक कह दिया कि तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू मुख्यमंत्री नीतीश पर दबाव बना रहे है। इसी बीच महागठबंधन से अलग हुई जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतोष सुमन ने कहा है कि पांच से दस दिनों के भीतर बिहार में खेला होगा। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबराहट में अपनी पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं उससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि नीतीश कुमार पार्टी में संभावित टूट से डर गए हैं। पिछले ढ़ाई साल के भीतर मुख्यमंत्री किसी से नहीं मिले है और अब फोन करके विधायकों और सांसदों को बुलाकार उनसे मिल रहे हैं। इससे लगता है कि नीतीश कुमार को अल्टीमेटम मिल चुका है और उस अल्टीमेटम से वे विचलित हो गए हैं।


नीतीश कुमार को आशंका हो गई है कि उनकी कुर्सी जा सकती है। ऐसे में नीतीश किसी भी वक्त विधानसभा भंग कर सकते हैं। वहीं नीतीश के फिर से एनडीए में जाने की चर्चा पर संतोष सुमन ने कहा है कि ऐसे कोई संभावना नहीं है कि नीतीश की फिर से एनडीए में वापसी हो। ऊपर से हरी झंडी मिली होती तो अबतक एनडीए में चले गए होते लेकिन वहां अब नीतीश कुमार की कोई जरूरत नहीं है। 2024 और 2025 में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि आरजेडी बड़ा खेल करने जा रही है और 5 से 10 दिनों में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।