सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-Nov-2022 07:52 PM
MUNGER: मुंगेर में वर्ष 2018 में बरामद हुए एके-47 के मामले में बेउर जेल में बंद 10 अभियुक्तों की पेशी सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम विपिन बिहारी राय के कोर्ट में हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया। सभी आरोपी के खिलाफ पटना की NIA कोर्ट में भी मामला चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपी को सोमवार को मुंगेर की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है उनमें मो.इमरान, मो.इरफान, पुरूषोत्तम लाल रजक, शैलेन्द्र रजक उर्फ शिवेन्दु, चंद्रावती देवी, सुरेश ठाकुर, शमसेर आलम उर्फ वीरो, मो.मंजर आलम उर्फ मंजी, रिजवाना बेगम और नियाजुर रहमान उर्फ नियाजुल शामिल हैं। इस मामले में 9 अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में ही कोर्ट आरोप गठित कर चुका है। एके 47 बरामदगी के मामले में 20 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें से 19 अभियुक्तों पर आरोप गठित हो चुका है, जबकि 1 अभियुक्त पवन मंडल फरार चल रहा है। इस मामले में जल्द ही गवाही की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बता दें कि मुंगेर के जमालपुर में 29 मार्च 2018 को मो.इमरान को तीन एके 47 के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एके 47 बरामद करते हुए कई उपकरण भी बरामद किए थे। इस मामले में जमालपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान 20 अप्राथमिक अभियुक्त बनाए गए। कुल 25 अभियुक्तों में से 20 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में कोर्ट पहले ही 9 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपी गठित कर दिया था। इस मामले में NIA कोर्ट के अलावा जिले के अलग अलग थानों में कुल 8 केस दर्ज हैं। जिसमें 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।