Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
29-Aug-2021 02:14 PM
PATNA : अगर आप इन दिनों नई बाइक या कार खरीदने की सोच रहे हैं तो देर न करें. 31 अगस्त तक अपनी पसंदीदा कार या बाइक खरीद लें अन्यथा आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. 1 सितंबर से कार या बाइक के लिए बीमा की पाॅलिसी में बदलाव अर्थात नई दरें लागू हो जाएंगी. इस वजह से आपको डाउन पेमेंट के रुप में ज्यादा रकम अदा करनी होगी.
नए नियमों के अनुसार नई बाइक या कार की बिक्री पर ड्राइवर, यात्रियों और गाड़ी मालिक को कवर करने के अलावा गाड़ी का आॅन डैमेज 5 साल की समय सीमा के लिए कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस यानी संपूर्ण बीमा के नियम को अनिवार्य कर दिया गया है. अब बीमा ड्राइवर, गाड़ी मालिक और गाड़ी पर सवार यात्रियों के लिए कवर 1 साल की जगह 5 साल के लिए जोड़ा जाएगा.
बीमा सलाहकारों की मानें तो इस नए नियम के लागू हो जाने की वजह से नई कार अथवा नई बाइक खरीदने के लिए डाउन पेमेंट अधिक करना होगा. इस वजह से बाइक और कार खरीद में आपको ज्यादा रकम चुकानी होगी. इस नए नियम के तहत नई कार या बाइक पर 5 साल के लिए बीमा का खर्च एक ही बार ले लिया जाएगा.
अभी के नियमों के मुताबिक नई गाड़ी पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कार के लिए 3 साल और बाइक के लिए 2 साल जरुरी होता है लेकिन अब नई गाड़ियों की खरीद पर 05 साल तक का संपूर्ण बीमा जरुरी होगा.