Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
25-Sep-2022 02:26 PM
PATNA: राजधानी पटना में अब लोग रात में भी गंगा का सैर कर सकेंगे। पटनावासियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 1 अक्टूबर से महेन्दू घाट से अब लग्जरी क्रूज चलेगी जिस पर सवार होकर लोग दिन में तो सैर करेंगे ही इसके साथ ही रात में भी गंगा नदी का सैर कर सकेंगे।
टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार महेन्द्रू घाट पर लग्जरी क्रूज चलाएगा। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक गंगा नदी में इसे चलाया जाएगा। जहाज की टिकट बुकिंग के लिए जल्द ही एप लॉन्च किया जाएगा। ऑनलाईन टिकट बुकिंग कर लोग चार किलोमीटर तक गंगा की सैर कर सकेंगे। क्रूज की बुकिंग वेबसाइट https://floatafe.in/ और ई-मेल thegangescafe@gmail.com पर करा सकेंगे।
यहीं नहीं इस लग्जरी क्रूज में बर्थडे पार्टी और मैरिज डे मनाने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए यदि यदि तीन घंटे की यदि बुकिंग होती है तब 15 हजार रुपये लगेंगे जबकि दो घंटे के लिए बुकिंग पर 12500 रुपये लगेंगे। जहाज की बुकिंग यदि 30 अक्टूबर तक करते हैं तब 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएग। खाने-पीने के समान के लिए अलग राशि देनी पड़ेगी। इस क्रूज पर 40 से अधिक लोगों को सवार नहीं हो सकते।
लग्जरी क्रूज महेंद्रू घाट खुलेगी और गांधी घाट, कृष्णा घाट, काली घाट, लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट और गुलबी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक जाएगा फिर वहां से वापस महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा। क्रूज पर चढ़ने के लिए 50 रुपया टिकट शुल्क रखा गया है। क्रूज में चाय,कॉफी,पानी, स्नैक्स,नास्ता, डीनर की व्यवस्था है लेकिन इसके लिए आपकों अलग से राशि देनी होगी। एक बात और है कि यदि क्रूज पर गंगा नदी की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 20 से अधिक रहेगी तब ही क्रूज खुलेगी।