ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ रचा इतिहास, यूट्यूब पर पूरे किए 1 बिलियन व्यूज

Tamannaah Bhatia: फिल्म स्त्री 2 का आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर गया है. तमन्ना भाटिया ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

17-Jan-2026 08:06 PM

By FIRST BIHAR

Tamannaah Bhatia: फिल्म स्त्री 2 के रिलीज होते ही जिस गाने ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं, वह था तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया आइटम नंबर ‘आज की रात’। इस गाने में तमन्ना की अदाओं और जबरदस्त डांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। 


रिलीज के महीनों बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है और लगातार सुना जा रहा है। अब इस गाने ने यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। ‘आज की रात’ ने 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज पूरे कर लिए हैं। इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी खुद तमन्ना भाटिया ने अपने फैंस के साथ साझा की है।


तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान के वीडियो, गाने की झलकियां और प्रोडक्शन से जुड़े कुछ खास पल दिखाए। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक… आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया।


फिल्म रिलीज के दौरान थिएटर में यह गाना दर्शकों की सीटियों और तालियों से गूंज उठा था। ऐसे में गाने का सुपरहिट होना स्वाभाविक माना जा रहा है। यह आइटम सॉन्ग स्त्री 2 फिल्म का हिस्सा है, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।


इस गाने को मधुबंती बागची, दिव्य कुमार और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। बता दें कि तमन्ना भाटिया इससे पहले भी कई हिट आइटम सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और डांस को दर्शक खूब पसंद करते हैं और उनकी खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं।