पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
06-Jan-2026 02:33 PM
By FIRST BIHAR
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। लखनऊ में आयोजित इस ग्रैंड पार्टी में फिल्म, राजनीति और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए। अहाना कुमरा, कुब्रा सैत और कीकू शारदा भी पवन सिंह के जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे। लेकिन यह पार्टी उस वक्त विवादों में आ गई, जब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह के करीबी दोस्त और अभिनेता विशाल सिंह को पार्टी के दौरान स्टेज से धक्का दे दिया जाता है। बताया जा रहा है कि यह धक्का पवन सिंह के बॉडीगार्ड्स द्वारा दिया गया। स्टेज पर अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। धक्का इतना जोरदार था कि विशाल सिंह नीचे गिर पड़े।
घटना के बाद विशाल दोबारा स्टेज पर लौटे और बॉडीगार्ड्स से उनकी तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हंगामा हुआ, उस समय पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नहीं थे।
फिलहाल इस पूरे विवाद पर न तो विशाल सिंह और न ही पवन सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। विशाल को धक्का क्यों मारा गया, इसकी वजह भी अब तक साफ नहीं हो पाई है। इस घटना ने लोगों को इसलिए भी चौंकाया है क्योंकि विशाल और पवन सिंह की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। फैंस ने हमेशा विशाल को पवन सिंह के साथ साये की तरह देखा है।
बताया जाता है कि 5 जनवरी की रात 12 बजे जब पवन सिंह ने केक काटा, उस वक्त विशाल सिंह भी वहां मौजूद थे। विशाल के सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ कई तस्वीरें वायरल हैं। वह पवन सिंह को ‘भैया’ कहकर बुलाते हैं, जबकि पवन सिंह भी उन्हें छोटे भाई की तरह मानते हैं।
काम की बात करें तो विशाल सिंह पेशे से अभिनेता हैं और इन दिनों जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में नजर आ रहे हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं और कई कलाकारों से उनके अच्छे संबंध हैं। इसके अलावा विशाल, बिहार की मशहूर सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी के मैनेजर भी हैं। मनीषा के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं, हालांकि मनीषा ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था।