ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / movies / Bollywood News : "एक दिन तो यह होना ही था", ‘कृष 4’ के...

Bollywood News : "एक दिन तो यह होना ही था", ‘कृष 4’ के निर्देशन का जिम्मा राकेश रोशन ने किसी और को सौंपा, बताई इसके पीछे की बड़ी वजह

Bollywood News : राकेश रोशन की इस घोषणा के बाद ऋतिक रोशन के फैंस बेहद निराश और ठगा सा महसूस कर रहे हैं, हालाँकि फैंस की कुछ संख्या ऐसी भी है जो राकेश रोशन के इस निर्णय को उदास कर देने वाला मगर उचित बता रहे.

17-Mar-2025 04:37 PM

By First Bihar

Bollywood News : बड़ी खबर बॉलीवुड से सामने आ रही है, जहाँ कृष के तीन पार्ट डायरेक्ट करने वाले ऋतिक के पिता और पूर्व अभिनेता राकेश रोशन ने यह साफ़ कर दिया है कि वे अब कृष के अगले हिस्से को निर्देशित नहीं करने जा रहे हैं, इसकी जिम्मेदारी अब उन्होंने करण मल्होत्रा जी को सौंप दी है. राकेश अब बस उस फिल्म को बनते हुए देखेंगे और जरुरत पड़ने पर उचित सलाह देंगे.


इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ऋतिक के पिता ने कहा “एक दिन तो यह होना ही था, मैं अब पहले की तरह फिल्मों को निर्देशित नहीं कर सकता, बढती उम्र अब मेरी इस काबिलियत को घटाती जा रही है. वैसे भी इस बात की कोई गारंटी नहीं कि मेरे डायरेक्ट करने से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर ही होगी, इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है”.


आगे राकेश रोशन ने यह भी कहा है कि निर्देशक की कुर्सी छोड़कर भी वह फिल्म बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखेंगे और इस बात का ध्यान रखेंगे कि इस दौरान कहीं कोई गलती तो नहीं हो रही है. बताते चलें कि राकेश रोशन के इस निर्णय के बाद फैंस दो भाग में बंट गए हैं. जो कि लाजमी था.


इनमें से एक वर्ग ऐसा है जो इस निर्णय को उचित बतला रहा है, जबकि फैंस का एक वर्ग ऐसा भी है जो नहीं चाहता था कि दिग्गज राकेश रोशन के अलावा कोई और इस फ्रैंचाइज़ी को निर्देशित करे, उन्हें डर है कि नया डायरेक्टर उन्हें वह फील नहीं दे पाएगा जो उन्हें इसके अन्य पार्ट को देखने से मिलता था.