पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
15-Mar-2025 12:32 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Khesari Lal Yadav Birthday: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है। खेसारी को उनके फैंस जमकर बधाईयां दे रहे हैं। यूं तो खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह में तनातनी चलती रहती है, लेकिन उनके जन्मदिन पर पवन सिंह ने खास अंदाज में उन्हें विश किया है।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम खेसारी लाल यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। पवन सिंह ने फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा है, "मेरा प्यारा भाई खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। स्वस्थ रह मस्त रह हमेशा छवले रह भाई हमार। हैप्पी बर्थडे भाई।" पवन सिंह की ओर से इंस्टाग्राम पर इस तरीके से दी गई बधाई के बाद यूजर्स भी खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे।
एक यूजर ने लिखा, "सब पे भारी ये दो बिहारी जिसका नाम है पवन और खेसारी।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "आप दोनों में ऐसा ही प्यार बना रहे भैया ईश्वर से यही दुआ करता हूं।" आपको बता दें कि कि पावरस्टार पवन सिंह और भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव के लाखों फैंस हैं। दोनों भोजपुरी के दिग्गज कलाकार हैं। हालांकि दोनों के बीच कई बार तनातनी होती रहती है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को भाई बताते रहते हैं।