पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
14-Mar-2025 09:20 PM
By First Bihar
Bollywood News: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच और फिल्मों में की जाने वाली शर्मनाक मांगों का खुलासा किया है। ऐसी ही एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक फिल्म के गाने को लेकर डायरेक्टर की बेहूदा डिमांड सुनने के बाद कसम खा ली कि वे दोबारा उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं करेंगी।
हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की, जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। देसी गर्ल प्रियंका ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन एक फिल्म के दौरान उन्हें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया।
डायरेक्टर की शर्मनाक डिमांड
प्रियंका चोपड़ा ने फोर्ब्स वीमेन शिखर समिट में इस वाकये का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में वे एक एस्कॉर्ट का किरदार निभा रही थीं और एक गाने के दौरान डायरेक्टर ने उनके स्टाइलिस्ट को आदेश दिया था कि गाने में उनका अंडरवियर जरूर दिखना चाहिए।
प्रियंका ने कहा, "मैं डायरेक्टर से बात कर रही थी और मैंने कहा कि क्या आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे और समझाएंगे कि कपड़ों को लेकर आपकी क्या जरूरतें हैं? मैं ठीक पीछे खड़ी थी जब उसने फोन उठाया और कहा— 'जब वो अपनी पैंटी दिखाती है तो लोग उसे देखने के लिए सिनेमा में आते हैं। इसलिए इसे बहुत छोटा होना चाहिए, ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं। जो लोग आगे बैठे हैं, उन्हें उसकी पैंटी दिखनी चाहिए।' उसने ऐसा चार बार कहा।"
प्रियंका ने छोड़ी फिल्म
उस वक्त प्रियंका महज 19 साल की थीं, और डायरेक्टर की ये मांग सुनकर उन्हें बेहद बुरा लगा। उन्होंने तुरंत फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए किए गए दो दिन के शूट का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया और तय कर लिया कि वे दोबारा उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करेंगी।