ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / movies / Holi 2025: होली पर अमिताभ-जया का दिखा रोमांटिक अंदाज, साथ मिलकर किया होलिका...

Holi 2025: होली पर अमिताभ-जया का दिखा रोमांटिक अंदाज, साथ मिलकर किया होलिका दहन, बेटी श्वेता ने शेयर की फोटो

Holi 2025: होली पर अमिताभ-बच्चन और जया बच्चन की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी फोटो शेयर की है।

14-Mar-2025 08:10 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Holi 2025: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हर दिल अजीज है। उनके फैंस को दोनों को साथ देखना बहुत पसंद है।  बिग बी के घर से होलिका दहन की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है, जिसके देखकर फैंस कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस खास मौके पर अमिताकभ बच्चन और जया बच्चन रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।


होली के खास मौके पर श्वेता बच्चन ने पापा अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर बच्चन परिवार के घर के गार्डन में हुए होलिका दहन की है। इसमें  अमिताभ बच्चन और जया होलिका दहन के खास पलों को जीते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर की है।


तस्वीर में एक तरफ होलिका दहन हो रहा है और दूसरी तरफ अमिताभ और जया होलिका के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। अमिताभ ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा है और उनकी मुस्कुराहट उनके बीच के प्यार की कहानी को बयां कर रही हैं। अमिताभ और जया के फैंस ये तस्वीर देखकर काफी खुश हैं।