ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / lifestyle / मोटापा घटाना है पटना में हो जायेगी सर्जरी, IGIMS में आज से शुरू...

मोटापा घटाना है पटना में हो जायेगी सर्जरी, IGIMS में आज से शुरू हो गया ऑपरेशन, पैसे भी कम लगेंगे

19-Dec-2020 07:01 PM

PATNA : मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. अब उन्हें सर्जरी कराने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. पटना में ही सर्जरी हो जायेगी और वह भी बेहद कम पैसे में. सरकारी संस्थान आईजीआईएमएस में आज से ये सर्जरी शुरू हो गयी है.


बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू
पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में आज से बेरिएट्रिक सर्जरी की शुरूआत हो गयी. सीतामढ़ी के एक पेशेंट की सर्जरी की गयी, जिसका वजन 115 किलो था. IGIMS के डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये उसके पेट का आकार कम कर दिया है. इससे मोटापे पर काबू पाने में सफलता मिलेगी. आईजीआईएमएस ने इसे बड़ी उपलब्धि बतायी है.


बेहद कम पैसे में ऑपरेशन
दरअसल बिहार में पहली दफे बेरिएट्रिक सर्जरी की शुरूआत हुई है. किसी निजी अस्पताल में भी ये ऑपरेशन नहीं हो रहा था. IGIMS ने इसकी शुरूआत की है. IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया की अभी तक बिहार में बेरियाट्रिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. मोटापे से परेशान लोगों को ऑपरेशन कराने के लिए दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में जाना पड रहा था. बड़े शहरों के प्राइवेट हॉस्पिटलों में इस सर्जरी के 3 - 4 लाख रुपए लिये जाते हैं. लेकिन, पटना के IGIMS में इसके लिए 50-60 हजार रूपये ही खर्च होंगे.


क्या होता है बेरिएट्रिक सर्जरी
बेरिएट्रिक सर्जरी वजन को कम करने के लिए किये जाना वाला ऑपरेशन है. कम करने के लिए किया जाता है इस सर्जरी से पेट का आकार छोटा कर दिया जाता है. मरीज के पाचनतंत्र को छोटा कर दिया जाता है. इससे उसे कम भूख लगती है और वह कम खाना खाता है. कम खाने के कारण उसका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है. मोटापे के कारण लोग मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर नींद नहीं आने जैसी बीमारियों से जूझते रहते हैं. डॉक्टर उन्हें बेरिएट्रिक सर्जरी कराने की सलाह देते हैं.


बेरिएट्रिक सर्जरी के एक दिन बाद ही मरीज को खाना दिये जाने लगता है. ऑपरेशन के तीसरे दिन मरीज को घर जाने की इजाजत दे दी जाती है. हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक इस सर्जरी के बाद मरीज को अपना फूड हैबिट को काफी कंट्रोल रखना होता है. उसके हेल्दी फूट हैबिट अपनाना होता है और लाइफस्टाइल को काफी बैलेंस्ड रखना होता है. तभी उसे बीमारियों से छुटकारा मिलता है.