ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / lifestyle / कोरोना महामारी से नौकरी पर पड़े असर पर चर्चा करेंगे विशेषज्ञ, एडवांटेज केयर...

कोरोना महामारी से नौकरी पर पड़े असर पर चर्चा करेंगे विशेषज्ञ, एडवांटेज केयर डायलॉग में जमा होंगे कॉरपोरेट जगत के हस्ती

12-Jun-2021 08:14 PM

PATNA : एडवांटेज केयर के वर्चुअल डायलॉग सीरीज के छठवें एपिसोड में उद्योग और व्यापार जगत पर बात होगी। इस क्षेत्र में कोरोना महामारी के असर पर विशेषज्ञ कार्यक्रम में अपनी बात रखेंगे। चर्चा का विषय रखा गया है, ‘ कोरोना वायरस संकट नौकरियों और काम के भविष्य को फिर से परिभाषित कर रहा है।‘ कार्यक्रम रविवार 13 जून को शाम 4 बजे से पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।


एडवांटेज केयर के संस्थापक खुर्शीद अहमद ने बताया कि चर्चा में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के पूर्व बिजनेस हेड, वीडियोकोन के पूर्व सीईओ व सीएमएस जंक्शन के डायरेक्टर व प्रमोटर चंद्रमणि सिंह(दिल्ली), इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के वरीय कंसल्टेंट मनोविज्ञान, सर गंगा राम हॉस्पिटल के इंस्टीट्यूट फॉर साइकेट्री एंड वीहेवीयरल साइंसेज की वाइस चेयरपर्सन व मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रोमा कुमार, एवीपी की मेहनाज परवीन(गुड़गांव), प्रभात खबर अखबार के मार्के टिंग के नेशनल हेड पंकज बलवरियार(नोएडा) और पिज्जा हट एशिया पेसिफिक की चीफ पीपल ऑफिसर संचिता सिंह(सिंगापुर) शामिल होंगी। चंद्रमणि सिंह, संचिता सिंह, पंकज बलवरियार और मेहनाज परवीन पटना के ही रहनेवाले हैं। आप देश एवं विदेश में काॅरपोरेट जगत में अच्छा काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की मॉडरेटर टीवी एंकर अफशां अंजूम होंगी। कार्यक्रम को जूम और यूट्यूब https://youtu.be/lui3LRC3qDA  पर लाइव देखा जा सकता है। खुर्शीद अहमद के अनुसार कोई भी व्यक्ति देश और दुनिया के किसी भी कोने से निर्धारित समय पर निःशुल्क इस चर्चा को देख सकता है। वो विशेषज्ञों से सवाल भी पूछ सकते हैं।

news image


इस साल एक करोड़ लोगों की नौकरी गई
खुर्शीद अहमद ने बताया कि कोरोना महामारी का असर चहुंओर पड़ा है। इससे उद्योग और व्यापार जगत भी अछूता नहीं रहा। देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद है। व्यापारिक गतिविधियां पिछले डेढ़ साल से बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सिर्फ इस वर्ष भारत में एक करोड़ लोगों की नौकरी चली गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 14 करोड़ लोगों की नौकरी महामारी की वजह से चली गई। होटल, एयरवेज, आईटी, ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सभी क्षेत्रों में मांग में भारी कमी आई है। देश में आयोजन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में इवेंट्स कंपनियां के पास काम नहीं है। इसका असर उसके कर्मियों पर पड़ रहा है। शॉपिंग सेंटर्स एसोसिएशन के मुताबिक अप्रैल 2021 मध्य में ही उद्योग के कारोबार में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पिछले वर्ष 60 प्रतिशत प्रवासियों की वापसी हुई, जिसमें बिहार में 15 लाख, पश्चिम बंगानल में 13.89 लाख और उत्तर प्रदेश में 32.49 लाख शामिल है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार लॉकडाउन के दौरान कुल 1.04 करोड़ प्रवासी वापस चले गए।

news image


विभिन्न न्यूज पोर्टल पर भी होगा प्रसारित
इस चर्चा का प्रसारण जूम और यूट्यूब के अलावा कुछ प्रमुख न्यूज पोर्टल पर होगा, जिसमें लाइव सिटीज, फर्स्ट बिहार-झारखंड, सिटी पोस्ट लाइव और नौकरशाही डॉट काम शामिल है। दर्शक इन पोर्टल पर जाकर भी चर्चा में भाग ले रहे विशेषज्ञों की बातों को सुन और देख सकते हैं।


EEMA द्वारा समर्थितयह चर्चा इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ( EEMA ) द्वारा समर्थित है। इस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखक और निर्देशक रोशन अब्बास हैं। EEMA  पंजीकृत कंपनियों, संस्थानों और पेशेवरों का एक स्वायत्त, गैर-लाभकारी निकाय है जो भारत के आयोजनों और अनुभवात्मक मार्केटिंग उद्योग के भीतर काम करता है। 


पिछले रविवार को आयोजित कार्यक्रम काफी सफल हुआ था
अहमद ने बताया कि पिछले रविवार को भी इस तरह की चर्चा हुई थी, जो काफी सफल रहा। लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया था। जिसमें देश के नामचीन लोग हिस्सा लिए थे। 23 हजार लोग कार्यक्रम से सीधे जुड़े जबकि प्रिंट, इलेट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से 60 लाख लोेगों ने कार्यक्रम में हुई चर्चा के बारे में पढ़ा और जाना।


इसी वर्ष एडवांटेज केयर की स्थापना हुई है
एडवांटेज केयर की स्थापना एडवांटेज सपोर्ट के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी वर्तमान समस्या को देखते हुए इसी वर्ष किया गया है। एडवांटेज ग्रुप ने सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व) के लिए एडवांटेज सपोर्ट की स्थापना वर्ष 2007 में की थी। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.ए. हई एडवांटेज सपोर्ट के अध्यक्ष हैं। खुर्शीद अहमद एडवांटेज सपोर्ट के सचिव हैं। वहीं ट्रस्टी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सैयद सबा करीम, भारती भवन के प्रकाशक एवं वितरक संजीब बोस, शिक्षाविद प्रो. सैयद नफीस हैदर, वरिष्ठ पत्रकार संजय सलील, डॉ. रंजना कुमारी, चेयरपर्सन ऑफ वीमेन पावर कनेक्ट, शिक्षाविद सैयद सुल्तान अहमद, फैजान अहमद, डॉ. परवेज अख्तर, रिटायर्ड डीआईजी, ओवियन चेलवेन, राजीव रंजन और चंद्रमणि सिंह शामिल हैं।


एडवांटेज ग्रुप 29 साल पुरानी कंपनी है, जो पीआर, विज्ञापन, पब्लिक अफेयर, इवेंट्स, एक्टिवेशन आदि क्षेत्र में सक्रिय है। कोविड महामारी में एडवांटेज केयर ने काफी काम किया। कई लोगों को अस्पताल में बेड दिलवाने में मदद की, ऑक्सीजन की व्यवस्था की। दो एंबुलेंस भी मुफ्त में शहरवासियों को उपलब्ध कराया है, अबतक 20 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। यही नहीं, एडवांटेज केयर अस्पताल में भर्ती मरीज के 6000 परिजनों एवं जरूरतमंदों को खाना खिला चुके हैं। एडवांटेज केयर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक बना रही है और अबतक 100 लोगों का टीकाकरण करवा चुकी है।