ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / jharkhand / SHO Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों का तबादला, SP...

SHO Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश

SHO Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। एसपी ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

03-Aug-2025 02:17 PM

By FIRST BIHAR

SHO Transfer Posting: राज्य में अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पुलिस विभाग बड़ा फेरबदल करते हुए 15 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। एसपी ने सभी एसएचओं को अविलंब नए पदस्थापना वाले थानों में योगदान देने का निर्देश जारी किया है।


दरअसल, गुमला जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 15 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर अविलंब योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।


एसपी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे शीघ्र पदभार ग्रहण कर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें। साथ ही सभी संबंधित प्रशासनिक शाखाओं को इस बाबत सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।


तबादला सूची इस प्रकार है:

पु०नि० गुलशन भेंगरा – SC/ST थाना से स्थानांतरित होकर बसिया पुलिस अंचल निरीक्षक बनाए गए।

पु०अ०नि० सुनील रविदास – रायडीह थाना से SC/ST थाना प्रभारी के पद पर स्थानांतरित।

पु०अ०नि० अनिकेत कुमार गुप्ता – सुरसांग थाना प्रभारी नियुक्त।

पु०अ०नि० संदीप कुमार यादव – रायडीह थाना प्रभारी नियुक्त।

पु०अ०नि० तरुण कुमार – पालकोट थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र गुमला से स्थानांतरण।

पु०अ०नि० मो० जहाँगीर – पुसो थाना प्रभारी बनाए गए।

पु०अ०नि० कृष्ण कुमार – चैनपुर थाना प्रभारी नियुक्त।

पु०अ०नि० अर्जुन कुमार यादव – भरनो से स्थानांतरित होकर विशुनपुर थाना प्रभारी बने।

पु०अ०नि० मोहन कुमार सिंह – कुरूमगढ़ थाना प्रभारी बनाए गए।

पु०अ०नि० मुकेश प्रसाद टुडू – स्थानांतरित होकर पुलिस केंद्र, गुमला भेजे गए।

पु०अ०नि० कुन्दन कुमार सिंह – रायडीह से हटाकर पुलिस केंद्र, गुमला में पदस्थापित।

पु०अ०नि० राहुल कुमार दसौंधी – पालकोट से स्थानांतरित होकर पुलिस केंद्र, गुमला भेजे गए।

पु०अ०नि० प्रकाश तिर्की – पुसो से स्थानांतरण कर पुलिस केंद्र, गुमला भेजे गए।

पु०अ०नि० कुन्दन कुमार चौधरी – चैनपुर से स्थानांतरित होकर पुलिस केंद्र, गुमला में पदस्थापित।

पु०अ०नि० मुनेश तिवारी – कुरूमगढ़ से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, गुमला भेजे गए।