ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप

शादी के 4 दिन बाद नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के नालबंध टोली निवासी ऋषिका की शादी 17 मई को पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में रहने वाले अनुज के साथ धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के 4 दिन बाद ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है।

bihar

28-May-2025 03:23 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं, लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर कानून का डर खत्म हो गया है। तभी तो शादी के चार दिन बाद और दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालवालों ने नई नवेली दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। बेटी के हाथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि मायकेवालों को उसकी मौत की खबर आ गई। ससुरालवालों ने बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


इतना सुनते ही मायके वाले काफी सदमें में आ गये। आनन-फानन में वो बेटी के ससुराल गये तो वहां जो कुछ देखा वो संदिग्ध लगा। मायकेवालों का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है, उसने आत्महत्या नहीं की है। इस घटना से परिजनों के आंखों के आंसू आज भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज घटना के 11 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। लड़की के परिजनों का कहना है कि झारखंड की पुलिस हमलोगों की कोई मदद नहीं करना चाहती क्योंकि लड़का ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है। 


दरअसल मृतका ऋषिका सिन्हा का मायके पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के नालबंध टोली में है। महेन्द्र प्रसाद और उषा देवी ने अपनी बेटी ऋषिका सिन्हा की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ पलामु के धानरदीहा, नावा, जयपुर, पाटना थाना क्षेत्र निवासी अलखनीरंजन प्रसाद एवं सरस्वती देवी के बेटे अनुज कुमार सिन्हा से 17 मई 2025 को की थी। शादी पूरे धूमधाम के साथ पटना के एनएमसीएच स्थित अवध ग्रीन में हुई थी। शादी के बाद 18 मई 2025 को ऋषिका की विदाई हुई थी। वह 18 मई को पलामू अपने ससुराल चली गयी थी। अभी शादी में आए मेहमान घर पर ही थे कि तभी शादी के 4 दिन बाद ऋषिका की मौत की खबर आई। जिसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक कई। घर में कोहराम मच गया। लोग चीख चीख कर रोने लगे। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक यह सब कैसे हो गया? 


बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता अपने बेटों के साथ पलामू के लिए रवाना हुए। ससुराल में बेटी को फंदे से लटका देख सभी के होश उड़ गये। मायके वालों को मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने पति और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड के पलामू जिला स्थित पाटन थाने में बेटी के पति अनुज कुमार सिन्हा सहित उसके ससुराल के सभी सदस्यों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पीड़ित परिवार का कहना था कि उनकी बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है और साक्ष्य मिटाने के लिए फांसी पर लटका दिया गया है। परिजन आरोपियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


मृतका के भाई राहुल रंजन ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि उनकी बहन ऋषिका की शादी पलामू में 17 मई 2025 को हुई थी। 18 मई को वह विदा हुई और 4 दिन बाद 22 मई की रात में करीब एक बजे बहनोई ने फोन करके बताया कि उनकी बहन ऋषिका ने  सुसाइड कर लिया है। जब हमलोग लड़के के घर पहुंचे तो मामला संदिग्ध नजर आया। वहां की लोकल पुलिस भी लड़केवालों का सपोर्ट कर रही है। पलामू एसपी के पास गये तो वो नहीं मिले तब वहां के डीसी से मिलकर मदद की गुहार लगाई। राहुल का कहना है कि उसकी बहन की हत्या करके फांसी पर लटका दिया गया है। हम आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। 


मृतका के एक और भाई दीपक कुमार ने बताया कि लड़का उसकी बहन को बहुत टॉर्चर करता था। 5 लाख का सामान और 8 लाख का गहना दिये लेकिन वह और दहेज की मांग कर रहा था। हम उसकों वादा भी किये थे कि पैसा धीरे-धीरे दे देंगे। जब लड़की विदा हो रही थी तब भी वो पैसे मांग रहा था। शादी के चार दिन बाद रात में कॉल आया कि लड़की ने फांसी लगा ली है। वहां गये तो देखे की उसका घुटना बेड पर टच हो रहा था। उसे पहले गला दबाकर मारा गया है फिर फंदे से लटका दिया गया है। उसका पूरा परिवार इसमें शामिल है। हम उसे फांसी की सजा दिलाना चाहते हैं। पुलिस हमारी मदद करने को तैयार नहीं है। 


इस बड़ी घटना से लड़के को कोई दुख नहीं है। यही कारण है कि बहन की मौत के बाद वह जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ड्यूटी भी ज्वाइन कर लिया। उसका पूरा परिवार बेखौफ होकर खुला घूम रहा है। दीपक ने यह भी बताया कि दहेज के रूप में 20 लाख का डिमांड किया गया था। जिसमें से 13 लाख का हम सामान और गहना दिये। वही मृतका के पिता महेन्द्र प्रसाद सिन्हा का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ पटना में किया था। लड़का देखने में तो भोला भाला लग रहा था लेकिन भीतर का चरित्र हम नहीं जान पाए। जिसको हम भोला भाला मानते थे वही मेरी बेटी का हत्यारा निकला। मेरी बेटी की हत्या अनुज सिन्हा और उसके परिवार के सदस्यों ने किया है। पीड़ित पिता झारखंड पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है?