BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
10-Nov-2025 09:10 AM
By First Bihar
World Science Day: हर साल 10 नवंबर को दुनिया भर में विश्व विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूनेस्को ने 2001 में इसे शुरू किया था ताकि विज्ञान के महत्व को समझाया जाए और युवाओं को रिसर्च की ओर प्रेरित किया जाए। अगर आपके बच्चे भी 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास हैं और साइंटिस्ट बनने का सपना देखते हैं, तो भारत के ये तीन कॉलेज आपके लिए बेस्ट हैं। ये संस्थान दुनिया स्तर के रिसर्च और पढ़ाई के लिए मशहूर हैं।
1. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर
यह भारत का टॉप साइंस कॉलेज है। NIRF 2025 में भी इसे उच्च स्थान मिला था।
कोर्स: B.Sc. (Research) 4 साल, इंटीग्रेटेड Ph.D., एकीकृत M.Sc.-Ph.D.
एडमिशन: JEE Advanced रैंक के आधार पर।
खासियत: नोबेल विजेता सी.वी. रमन ने यहीं काम किया था। कैंपस में 40+ डिपार्टमेंट और वर्ल्ड क्लास लैब हैं। हर साल 400 से कम सीटें, कटऑफ टॉप 300 रैंक तक।
वेबसाइट: iisc.ac.in
2. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER)
इसके 7 कैंपस हैं, पुणे, कोलकाता, मोहाली, भोपाल, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति, बेरहामपुर। NIRF में यह टॉप-10 में शामिल है।
कोर्स: 5 साल का BS-MS डुअल डिग्री (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, अर्थ साइंस)।
एडमिशन के तीन तरीके—
• IISER Aptitude Test (IAT)
• JEE Advanced रैंक
• INSPIRE स्कॉलरशिप (KVPY पुरानी)
सीटें: हर कैंपस में 200-250 सीट। IAT में 12वीं में 60% मार्क्स का होना जरूरी।
खासियत: 5वें साल रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा। विदेशी यूनिवर्सिटी में समर इंटर्नशिप का भी मौका।
वेबसाइट: iiseradmission.in
3. राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर
परमाणु ऊर्जा विभाग इस संस्थान की खासियत है और इसके सिर पर भारत सरकार का सीधा हाथ है। CEBS मुंबई भी इसी ग्रुप में आता है।
कोर्स: 5 साल का इंटीग्रेटेड M.Sc. (बायो, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स)।
एडमिशन: NEST (National Entrance Screening Test)।
सीटें: NISER में 200, CEBS में 60।
खासियत: हर छात्र को ₹5000 मासिक स्कॉलरशिप + समर रिसर्च के लिए ₹20,000 अतिरिक्त। DAE के लैब में गारंटीड प्रोजेक्ट।
वेबसाइट: nestexam.in
बोनस ऑप्शन
JEE Advanced के बाद IIT दिल्ली, मुंबई, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रोपर में भी B.S. (Research) कोर्स की व्यवस्था है। 4 साल रिसर्च पर फोकस।
कैसे तैयारी करें?
- 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/बायो में 75% (या टॉप 20 परसेंटाइल) जरूरी।
- JEE Advanced, NEST, IAT की कोचिंग लें या NCERT + पिछले पेपर सॉल्व करें।
- जनवरी से इनके आवेदन शुरू होते हैं।