ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण-विनायक रोड पर एक यात्री बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया है।

उत्तराखंड

30-Dec-2025 03:40 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा की है जहां 7 बस यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 12 यात्री घायल हो गये हैं। हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी। तभी विनायक रोड के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे खाई में गिर गयी। इस साल के अंतिम मंगलवार के दिन हुई इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। PM नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अल्मोड़ा पुलिस ने भिकियासैंण के पास बस हादसे में सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही 12 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। बताया जाता है कि बस में कुल 19 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों।


घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की है, जहां मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 बस यात्रियों की मौत हो गयी है वही एक दर्जन लोग घायल है। बताया जाता है कि भिकियासैंण-विनायक रोड पर पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 


इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला जा रहा है। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल है। मृतकों की पहचान जमोली निवासी 80 वर्षीय गोविन्द बल्लभ, जमोली निवासी 75 वर्षीया पार्वती देवी, जमोली निवासी 65 वर्षीय सूबेदार नंदन सिंह, पटवारी निवासी 50 वर्षीया तारा देवी, 25 वर्षीय गणेश और उमेश के रूप में हुई है। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।