BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
24-Mar-2025 09:57 AM
By KHUSHBOO GUPTA
TTE Attacks Loco Pilot: खबर महाराष्ट्र से है, जहां बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर टीटीई और लोको पायलट के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बर्थ को लेकर हुई कहासुनी के बाद टीटीई ने लोको पायलट को सूटकेस की चैन से बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद लोको पायलट संगठन भड़क गया है।
खबरों के मुताबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मौजूद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर टीटीई (TTE) और लोको पायलट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई ने लोको पायलट पर सूटकेस की चैन से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीटीई लोको पायलट को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। पिटाई के कारण लोको पायलट घायल हो गया है। यह घटना बीती रात करीब 12 बजे बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर हुई।
बताया जा रहा है कि नवजीवन एक्सप्रेस के आने के दौरान बर्थ को लेकर टीटीई और लोको पायलट के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। लोको पायलट अंकित बैरागी को अतिरिक्त सेवा के लिए ट्रेन नंबर 12656 नवजीवन एक्सप्रेस से बडनेरा जाना था। उन्होंने अधिकृत पास लेकर ट्रेन के 3AC कोच के टीटीई इंद्रजीत मीणा से सीट देने की मांग की। लेकिन टीटीई ने सीट उपलब्ध न होने की बात कही। जब लोको पायलट ने इसे लिखित में देने को कहा तो टीटीई भड़क गया और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि टीटीई इंद्रजीत मीणा ने अपना आपा खो दिया और अपने सूटकेस की चैन निकालकर लोको पायलट पर हमला कर दिया। लोको पायलट ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन टीटीई लगातार उन पर वार करता रहा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। इस मामले में जीआरपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, हालांकि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।