BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
18-Mar-2025 07:28 AM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY: रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी काम की खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डाइवर्ट किया है तो कुछ को रद्द भी कर दिया है। यहां देखिए इसकी पूरी लिस्ट ...
जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कुछ को रद्द कर दिया गया है।
इस लिस्ट के मुताबिक पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि चार 21 मार्च से 28 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।
वहीं, रद्द की गयी ट्रेनों में 21, 28 मार्च, 04, 11, 18 और 25 अप्रैल को गांधीधाम से खुलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल तथा 24, 31 मार्च, 07, 14, 21 और 28 अप्रैल को भागलपुर से खुलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल के अलावा 21, 28 मार्च, 04, 11, 18 और 25 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल तथा 24, 31 मार्च, 07, 14, 21 और 28 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल शामिल हैं।
वहीं, पाटलिपुत्र से 21 एवं 28 मार्च, 04, 11, 18 और 25 अप्रैल को खुलने वाली 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के बाद यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल, कन्नौज और फर्रुखाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
इसी तरह उदयपुर सिटी से 19 और 26 मार्च तथा 2, 9, 16 एवं 23 अप्रैल को खुलने वाली 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के बाद यह गाड़ी फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। 17 अन्य ट्रेनें अलग-अलग जोन और मंडल की है।