Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार
24-Jan-2026 08:43 PM
By First Bihar
DESK: तेलंगाना में आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जान से मारने का एक और मामला सामने आया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का दावा है कि जगित्याल जिले के पेगाडापल्ली गांव में करीब 300 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार दिया गया। यह घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है।
आरोप है कि यह कृत्य गांव के सरपंच और कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इशारे पर किया गया। बताया जा रहा है कि दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से किए गए वादों के तहत आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की जांच कर रहे निरीक्षक सी. किरण ने बताया कि जांच के दौरान एक कब्र से 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन कुत्तों को करीब तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की जा सकती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जनवरी महीने में तेलंगाना में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, हैदराबाद के पास याचारम गांव में 19 जनवरी को करीब 100 कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप लगा था, जहां मौके से 50 मृत कुत्ते बरामद हुए थे।
इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में करीब 300 आवारा कुत्तों की हत्या के मामले में दो महिला सरपंचों और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं कामारेड्डी जिले में भी करीब 200 आवारा कुत्तों को मारने के आरोप में पांच ग्राम सरपंचों समेत छह लोगों पर कार्रवाई की गई थी।