ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / दिल्ली हादसे के बाद रेलवे ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों को 10...

दिल्ली हादसे के बाद रेलवे ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों को 10 लाख और घायलों को 2.5 लाख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। घटना रात लगभग 10 बजे हुई। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के बाद स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बनी

16-Feb-2025 09:27 AM

By First Bihar

Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर रेलवे ने मुआवजे का एलान किया है। रेलवे ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में अभी तक 18 लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई यात्री घायल हैं।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया और एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम उन सभी लोगों की सहायता करने के लिए काम कर रही है जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं। 


इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। राष्ट्रपति के ऑफिस ने एक्स पर लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। 


इधर, रेलवे बोर्ड ने रविवार को बताया कि मामले की जांच दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति करेगी। समिति का गठन कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। यात्रियों को विशेष ट्रेन से भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।