Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
25-Jan-2025 06:37 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Amanatullah Khan son misbehaved: दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर दिल्ली के जामिया नगर थाने की पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से बाइक चलाने का आरोप लगाकर चालान करते हुए बाइक को सीज कर दिया है। अब इस पर अमानतुल्लाह खान भड़क गये हैं। उन्होंने कहा है कि ये सब किसके इशारे पर किया जा रहा है, हर कोई जानता है। बेटे पर हुई कार्रवाई के बाद अमानतुल्लाह खान ने कहा कि गली में बाइक चलाने पर 22 हजार रुपए का चालान हुआ है। मैं इसमें कानूनी कार्रवाई करूंगा, SHO ने वीडियो बनाया है और फिर वायरल किया है। SHO किस लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सभी ने सुना है।
आपको बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। दिल्ली पुलिस के साथ विधायक के बेटे ने बदतमीजी की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर उन्होंने दो युवकों को रोका। उनमें से एक ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है। दिल्ली पुलिस ने उसकी गाड़ी का चालान भी किया ।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान दो लड़के बाइक पर मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे और रॉन्ग साइड बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। इस पर जब पुलिस ने रोका तो उनमें से एक ने बदसलूकी करते हुए कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है। पुलिस ने जब विधायक के बेटे से लाइसेंस और RC की मांग की तो उसके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि हमारे पापा विधायक हैं, ऐसे कैसे चालान काट दोगे। उसके बाद उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और उनकी बात SHO से कराई। बाद में दोनों लड़के अपना नाम-पता बताए बगैर चले गए।
वहीं विधायक के बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाइक को इसलिए रोका गया क्योंकि इसपर आम आदमी पार्टी का चिन्ह था। पुलिस के द्वारा लाइसेंस और आरसी मांगने पर विधायक का बेटा बाइक छोड़कर वहां से बिना अपना नाम-पता बताए चला गया। अमानतुल्लाह खान के बेटे की बुलेट बाइक दिल्ली पुलिस ने जब्त कर ली और मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताने वाले शख्स पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।