Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
20-Nov-2025 03:27 PM
By First Bihar
Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में शीतला मंदिर मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिहार के देवरिया जिले के सलेमपुर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सास महजबी (65) और उनकी दो बहुएँ नूरी (30, पति तौकीर अहमद) तथा शाहीन (33, पति तौहीद अहमद) की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर जहाँ तहॉं लाशें बिखर गईं। बाकी 5 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा शीतला मंदिर मोड़ से दूसरी ओर सड़क पार कर रहा था। उसी समय वाराणसी की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने इसमें जोरदार धक्का मारा। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा वहीं सड़क किनारे जा पलटा और चीख-पुकार मच गई। बस चालक तुरंत मौके से फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
घायलों में ई-रिक्शा चालक रफीक अहमद (महजबी के बेटे) और उनके 5 बच्चे (उम्र 2 से 10 वर्ष) शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया है कि FIR दर्ज हो चुकी है और चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था और लोग आक्रोशित थे मगर पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।