ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / रंगीन मिजाज DSP की बहाली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, वायरल...

रंगीन मिजाज DSP की बहाली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, वायरल हो गया था महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल वाला वीडियो

DSP Hiralal Saini: राजस्थान हाईकोर्ट ने डीएसपी हीरालाल सैनी की पुनः बहाली पर रोक लगा दी है। साढ़े तीन साल पहले सोशल मीडिया पर उनका स्विमिंग पूल वाला वीडियो वायरल हुआ था।

21-Feb-2025 12:55 PM

By KHUSHBOO GUPTA

DSP Hiralal Saini: राजस्थान हाईकोर्ट ने डीएसपी हीरालाल सैनी की पुनः बहाली पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। डीएसपी हीरा लाल सैनी साढ़े तीन साल पहले महिला कॉन्स्टेबल और उसके बेटे के साथ बनाए गए एक वीडियो की वजह से सस्पेंड हो गए थे।  जिसका बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।


दरअसल साढ़े तीन साल पहले अचानक ही सोशल मीडिया पर डीएसपी हीरालाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में डीएसपी के साथ महिला कॉन्स्टेबल और उसका छह साल का बेटा नजर आया था। तीनों एक फाइव स्टार होटल में बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। इस दौरान तीनों को स्विमिंग पूल में न्यूड देखा गया था। जैसे ही ये वीडयो वायरल हुआ, डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया था।


मामले को लेकर कोर्ट में चल रहे केस में पिछले साल कोर्ट से डीएसपी को राहत मिली थी। इसमें उन्हें फिर से बहाल करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही बकाया वेतन और सारी सुविधाएं भी देने को कहा गया था। इस पर सरकार ने अपील करते हुए डीएसपी की बहाली के आदेश पर रोक लगाने के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट ने डीएसपी की पुनः बहाली पर रोक लगा दी है।