ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / गूगल मैप से गलत लोकेशन पर पहुंची...और छूट गई परीक्षा, रोते-बिलखते महिला ने...

गूगल मैप से गलत लोकेशन पर पहुंची...और छूट गई परीक्षा, रोते-बिलखते महिला ने कहा- '4 साल की मेहनत हो गई बर्बाद'

Rajasthan Reet Exam: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आज पहला दिन है। यूपी से आई एक कैंडिडेट की परीक्षा गूगल मैप की वजह से छूट गयी।

27-Feb-2025 02:19 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Rajasthan Reet Exam: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आज पहला दिन है। यह परीक्षा दो दिन तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन परीक्षा देने वालों की लंबी लाइन सेंटर्स पर दिखी। अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद बायोमेट्रिक मशीन से एंट्री दी गई। लेट से पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम ह़ॉल में घुसने नहीं दिया गया।  


समय से सिर्फ 1 मिनट या कुछ सेंकड की देरी पर ही अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं, उत्तरप्रदेश से आई एक अभ्यर्थी की परीक्षा गुगल मैप की वजह से छूट गई।  अभ्यर्थी सपना ने रोते-बिलखते हुए बताया कि 4 साल से वह इस एग्जाम की तैयारी कर रही थी, लेकिन गूगल मैप की वजह से परीक्षा छूट गयी। सपना ने बताया कि वो अलवर तो समय पर आ गई लेकिन सही गेट पर नहीं पहुंच पाई। कोई भी सुविधा नहीं है, कही भी हेल्प डेस्क दिखाई नहीं दिया, जिसकी वजह से आज परीक्षा से वह वंचित रह गई। 


अलवर के बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय के गेट पर गूगल मैप के कारण अभ्यर्थी देरी से पहुंची। जिसके बाद वह महिला फूट-फूट कर रोने लगी। परीक्षा के दिन हुई देरी के कारण वो परीक्षा नहीं दे पाई। आपको बता दें अलवर जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर रीट की परीक्षा आयोजित हो रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन के हिसाब से परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है।